CG News: जादू-टोना के शक में महिला की गला काटकर हत्या, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्तार  

@सुमित जालान

तोपचंद, GPM। जिले के गौरेला थाना इलाके में दो दिन पहले एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जादू टोना के शक मां-बेटे ने मिलकर महिला की हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे और गांव के कोटवार गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला गौरेला थाना के भस्कुरा गांव के चिकनीटोला का है। यहां 19 जून को महिला मुन्नी बाई की लाश सड़क किनारे मिली थी। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले युवक कृष्णा मरावी और उसकी मां कवरिया बाई को शक था कि मुन्नी बाई जादू टोना करती है। मां-बेटे को पता था कि गांव के कोटवार विरासुलाल पड़नवार के महिला के अच्छे संबंध थे। प्लानिंग के अनुसार कोटवार ने मुन्नीबाई को पट्टा सुधारने के नाम पर फोन करके बुलाया। जिसके बाद कृष्णा मरावी ने मुन्नी बाई पर फरसा से वार कर हत्या कर दी।

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। महिला के कॉल डिटेल निकाले गए। आखिरी बार महिला की कोटवार से बात हुई थी। कोटवार से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया। इसकी भनक पाते ही कृष्णा फरार हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल से पकड़ा है। आरोपी की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त