बलौदाबाजार हिंसा: पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार गिरफ्तारी देने एसपी ऑफिस पहुंचे, भाजपा ने भीड़ भड़काने का लगाया था आरोप

तोपचंद, रायपुर। बलौदाबाजार जिले में बीते 10 जून को सतनामी समाज के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। राज्य सरकार ने मामले में एक्शन लेते हुए जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया है। वहीं आज पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार रायपुर एसपी कार्यालय गिरफ्तारी देने पहुंचे।

दरअसल मंगलवार को भाजपा के खाद्यमंत्री दयालदास बघेल ने प्रेस कांफ्रेंस ली थी। इसमें उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा के पीछे कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया है। आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया है। सरकार के इस बयान के बाद पूर्व मंत्री गुरु रूद्र कुमार रायपुर के एसपी दफ्तर गिरफ्तारी देने पहुंचे है।

पूर्व मंत्री गुरु रूद्र ने भाजपा के तीन मंत्रियों के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि तीन-तीन मंत्रियों ने मुझ पर षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है, इसलिए मैं खुद गिरफ्तारी देने आया हूं। गिरोधपुरी में हमारे समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल में जैतखाम को तोड़ा जाता है। इस मामले पर झूठी गिरफ्तारी की जाती है। हम पूरे मामले पर CBI जांच की मांग कर रहे थे। राज्य से लेकर केंद्र तक में उनकी सरकार है। लेकिन फिर भी मामले पर ढिलाई बरती गई है। जिसकी वजह से हिंसा भड़की।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त