केंदीय वित्त मंत्रालय ने CG को जारी किए 4761.30 करोड़ रुपए की राशि, CM साय ने PM मोदी का जताया आभार

तोपचंद, रायपुर। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि छत्तीसगढ़ को हस्तांतरित की है। छत्तीसगढ़ को राशि जारी करने पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी शोसल मीडिया साइट एक्स पर दी है। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि हस्तांतरण की गई है। केंद्र सरकार द्वारा मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त