छत्तीसगढ़ में जल्द प्रवेश करेगा मानसून, रायपुर समेत कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना

तोपचंद, रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से आज भी एक दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। इन दिनों सुबह और रात के समय हल्की नम हवाएं चल रही है, लेकिन दोपहर का गर्मी बरकरार है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर ही है। आने वाले पांच दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। एक दो जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश की कई जगहों पर बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी। इसके वजह से लाइट भी गुल रही। 

प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर और जगदलपुर में 23.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.3, माना एयरपोर्ट में 41.2, बिलासपुर में 42.4, दुर्ग में 42.6, राजनांदगांव में 41.7, पेंड्रा रोड में 39, अंबिकापुर में 38.02 और जगदलपुर में 33.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।  

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त