रायपुर में आज छाए रहेंगे बादल, तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 जून को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं राजधानी रायपुर में हल्के बादल छाए रहने और गरज- चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की एवं मध्यम वर्षा हुई। रायपुर में धूप और बदली की स्थिति रही। शाम के समय बूंदाबांदी हुई। इस बीच दो डिग्री तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य संभागों में भी मंगलवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 40 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 39 डिग्री सेल्सियसजगदलपुर में 36.4 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 41.2 डिग्री सेल्सियस एवं राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मुंगेली में सर्वाधिक तापमान 43.4 डिग्री और बेमेतरा में 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 5 जून को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त