CG News: घर का ताला तोड़कर 10 लाख की चोरी, वनकर्मी का दोस्त गिरफ्तार  

तोपचंद, कोरबा। वनकर्मी के घर का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त को ही गिरफ्तार किया है। उससे 7.5 लाख रुपये बरामद भी कर लिए गए हैं। वन परिसर कॉलोनी कोसाबाड़ी के कमलेश कुमार (35 वर्ष) की तबीयत 28-29 मई की रात खराब हो गई। उसने अपने दोस्त देवाशीष रॉय को बुलाया और अस्पताल ले जाने के लिए कहा। देवाशीष उसे अस्पताल लेकर गया। रात भर कमलेश अस्पताल में भर्ती रहा। अगले दिन सुबह उसे घर का ताला टूटने की जानकारी मिली। उसने पाया कि अलमारी में रखे गए 10 लाख रुपयों की चोरी कर ली गई है। पुलिस में उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस को जब जानकारी मिली कि रात में उसका दोस्त देवाशीष उसके घर आया था और घर में ताला लगाकर जाने की जानकारी उसे थी, तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। इसमें दिखाई दे रहा है कि कमलेश को अस्पताल में दाखिल कराने के बाद भी आरोपी देवाशीष उसके घर गया है और वहां से लौटा है।

पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उससे 7.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। शेष रकम के बारे में जानकारी ली जा रही है। आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त