कवर्धा हादसा: पिकअप पलटने से 19 की मौत, CM बोले- मृतकों के परिजनों को मिलेगा 5-5 लाख, घायलों को 50 हज़ार  

तोपचंद, रायपुर। कवर्धा जिले के कुकदुर थाना इलाके में पिकअप पलटने से 19 ग्रामीणों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। मरने वाले हर एक व्यक्ति के परिजन को 5 लाख देने की घोषणा की गई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हज़ार रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है।

बता दें कवर्धा में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, 7 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त