Kawardha Accident Update: पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की हुई मौत, मृतकों में 16 महिलाएं, CM साय ने जताया शोक  

तोपचंद, कवर्धा। जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों की मौत हो गई है। वहीँ 8 ग्रामीण घायल है जिनका उपचार चल रहा है। पिकअप सवार 25 ग्रामीण तेंदुपत्ता तोड़कर घर लौट रहे थे। तभी पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।

SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। मृतकों में 16 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे।

CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त