लापता होने बाद 25 दिन बाद मिले तराख मेहता का उल्टा चश्मा वाले रोशन सिंह सोढ़ी, सामने आया चौकाने वाला राज

एंटरटेनमेंट : टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी (Roshan Singh Sodhi of Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) यानी गुरुचरण सिंह सोढ़ी पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं।

खबरें मिली थीं कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। अब वे शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अब एक्टर खुद घर लौट आए हैं। एक्टर के परिवार ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनके वापस लौटने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने घर से चले जाने की वजह बताई है।

जब मिले तब खुला राज

बता दें कि दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह के अपहरण का मामला दर्ज किया था। एक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भी उनके लौटने की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण ने पूछताछ में बताया है कि वे अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर थे।

वे पिछले कुछ दिनों से अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ और वे घर लौट आए। दरअसल, 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय बताया था।

गुमशुदगी की शिकायत की गई थी दर्ज

जिस दिन से वे लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसमें एक्टर अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईपीसी की धारा 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया था कि एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन पर कई सारा कर्जा था। गुरुचरण के इस तरह लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त