CG Crime News : घर से थोड़ी दूर पत्रकार की मिली लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

तोपचंद, MCB। मनेंद्रगढ़ जिले में एक एक पत्रकार की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई गई। घटना के सम्बन्ध में पुलिस आसपास इलाके में पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र का है। यहां नवारीडांड फॉरेस्ट डिपो के पास मौहारीपारा में आज सुबह आसपास के लोगों ने युवक का शव देखा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। युवक की पहचान रईस अहमद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है।मृतक पेशे से पत्रकार था।

मृतक रईस अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर मिला है। मकान के पास खून से लथपथ एक गमछा भी मिला है। मामले में आशंका जताई जा रही है कि घर में ही युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त