होली के दिन दर्दनाक हादसा में 6 की मौत

नेशनल डेस्क : पूरा देश आज जहां होली के रंग में रंगा है, तो वहीं कुछ जगहों से दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं। तेलंगाना में होली का जश्न उस समय शोक में बदल गया, जब दो अलग-अलग घटनाओं में छह युवक डूब गए। पहली घटना में कुमारम भीम आसिफाबाद जिले में वर्धा नदी में चार युवक डूब गए।

युवक दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना कौताला मंडल के थाटीपल्ली के पास हुई। सभी युवक 22-25 साल के थे और उसी मंडल के नदीमाबाद गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान आलम साई (22), पी. कमलाकर (25), उप्पुला संतोष (23) और वाई. प्रवीण (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने स्थानीय मछुआरों और तैराकों की मदद से शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि सभी युवक नशे में थे। एक अन्य घटना में रंगारेड्डी जिले में एक झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना महेश्वरम मंडल के पेद्दा चेरुवु में हुई।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त