कॉन्स्टेबल की पत्नी की हत्या मामलाः मुंबई से आकर प्रेमी ने की हत्या, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार

तोपचंद, रायपुर। रायपुर के विधानसभा क्षेत्र में कॉन्स्टेबल की पत्नी की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने महिला के प्रेमी जय सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है उसी ने कांस्टेबल की पत्नी की हत्या की थी। मुम्बई से प्लाइट पकड़कर आरोपी हत्या करने रायपुर पहुंचा था। इसके बाद वह ट्रेन से यूपी के इलाहाबाद भाग गया।

क्या है मामला?

बता दें कि, 6 मार्च को रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में कॉन्स्टेबल शिशुपाल सिंह की पत्नी जॉली सिंह की लाश मिली थी। गला रेतकर महिला की हत्या की गई थी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। जांच में जुटी पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सैकडों सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला। इस दौरान घर से निकलते हुए एक संदिग्ध युवक का फुटेज सामने आया। युवक के संबंध में मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई।

सोशल मीडिया पर होती थी बात

इसके बाद पुलिस ने मृतिका महिला के सोशल मीडिया एकाउंट को खंगालना शुरू किया। इस दौरान मृतिका जॉली सिंह के चैट बॉक्स पर मुम्बई निवासी जय सिंह का नाम दिखा। जय सिंह और जॉली सिंह के बीच में काफी बातें होती रहती थी। पुलिस ने आरोपी का लोकेशन तलाश कर उसकी पड़ताल शुरू की।

Read More: E-Bike Battery Blast Video: ई-बाइक की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट, वीडियो देख कांप जायेगा आपका रूह

4 साल पहले हुई थी पहचान

जांच में पुलिस को पता चला कि जय सिंह यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला है और कुछ समय से मुम्बई में रहकर जॉब कर रहा है। पुलिस ने इस सूचना के बाद आरोपी को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जॉली सिंह के साथ उसका प्रेम संबंध था। चार सालों पहले ही दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी, तब से ही दोनों के बीच बातें और मिलना जुलना था। जॉली सिंह कुछ दिनों से शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर पुलिस में शिकायत की धमकी दे रही थी। इस बात से जय सिंह काफी परेशान था। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने महिला की हत्या की प्लानिंग की।

चाकू से गला रेतकर की हत्या

आरोपी ने बताया कि प्लाइट से 5 मार्च को मुम्बई से रायपुर पहुंचा था। इसके बाद महिला के घर पहुंचा। यहां पर दोनों के बीच शादी की बात को लेकर फिर से विवाद हुआ और आरोपी ने महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद चला गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई मंे जुट गई है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त