रायपुर में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकारः बोले- जब-जब कांग्रेस की सरकार आई है, भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं…

तोपचंद, रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, विकास को पटरी पर लाने का काम केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ बहुत आगे जायेगा। छत्तीसगढ़ को धान के कटोरे के रूप में जाना जाता है। यहां के लोगों को शरीर का पसीना बहाते देखा हूं। यहां के लोग बहुत मेहनतकश है। पैसा भी पसीने से ही प्राप्त हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि, 25 करोड़ लोग गरीबी के संकट से बाहर आए, संकल्प के साथ मोदी जी की पुनः सरकार बनाइए, एक भी गरीब नहीं रहने देंगे। इजरायल, फिलीस्तीन के कारण दुनिया में महंगाई बढ़ी है लेकिन भारत में मोदी जी ने महंगाई को नियंत्रित किया और खाद, बीज की कीमत को भी नहीं बढ़ने दिया। भारत सरकार धान का समर्थन मूल्य 2183 रूपए देती है। विष्णु देव साय जी की सरकार 3100 रूपए दे रही है।

Read More: “रोजगार दो-न्याय दो“: छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस 11 मार्च को करेगी मुख्यमंत्री निवास का घेराव

राजनाथ सिंह बोले- कांग्रेस के कुशासन का समाप्त

मैं छत्तीसगढ़ की समस्त जनता का अभिनंदन करता हूं। विधानसभा चुनावों में आपने भाजपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बना कर कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर दिया है। उसका नतीजा यह हुआ है कि जो छत्तीसगढ़ विकास की पटरी से उतर चुका था, आज सौ दिनों के भीतर ही पटरी पर वापिस आ गया है.

आज विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ एक नई भाजपा सरकार, एक आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रही है। इस छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही इसे संवारने का भी सामर्थ्य रखती है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना प्रारंभ कर दी है। इस योजना के अन्तर्गत लाभार्थी विवाहित महिलाओं को हर साल 12000 रुपये दिये जाएँगे। यह करिश्माई काम हुआ है. जब जब कांग्रेस की सरकार आई है, भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मगर मोदीजी के नेतृत्व में दस साल हो गये, सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त