दिलचस्प होने जा रहा आम चुनाव, युवाओं पर बड़ा दांव खेलेगी कांग्रेस, देवेंद्र, विकास, शशि सिंह जैसे चेहरे होंगे मैदान में

तोपचंद, रायपुर। आम चुनाव 2024 रोमांचक मोड़ ले रहा है। एक तरफ जहां 2023 के विधानसभा चुनाव में चारो खाने चित हो चुकी कांग्रेस पुनः बड़ी तैयारी में दिखाई पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज जैसे चेहरे मैदान में दिखाई पड़ने वाले हैं।

वहीं कांग्रेस इस बार अपने युवा चेहरों पर भी जमकर दांव लगाने जा रही है, जिसमें सबसे अधिक चौकाने वाला नाम देवेंद्र यादव (Devendra Yadav) का है जोकि लोकसभा चुनाव के रेस में नहीं थे लेकिन युवाओं में उनकी लोकप्रियता को भुनाने में कांग्रेस कोई कसर छोड़ने के इरादे में दिखाई नहीं पड़ रही। देवेंद्र इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कॉर्डिनेटर की भूमिका में है।

इधर दिल्ली में हो रही बैठक में उनका नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। सब कुछ ठीक रहा तो छत्तीसगढ़ के शहरी सीटों में एक मात्र भिलाई नगर में जीत हासिल करने वाले युवा विधायक देवेंद्र यादव आपको फिर से मैदान में दिखाई पड़ने वाले हैं। चुनौतियों का सामना करने और चुनावी मैनेजमेंट में अपना लोहा मनवा चुके देवेंद्र यादव के पास युवाओं की लंबी चौड़ी फौज है। वहीं कांग्रेस के युवा विंग एनएसयूआई के संगठनात्मक नियुक्ति और यूथ कांग्रेस के चुनाव में भी उनके पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की थी यही वो कारण है कि कांग्रेस इस बार देवेंद्र को बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बनाती दिखाई पड़ रही है।

बिलासपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र यादव के नाम की चर्चा

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी ने देवेंद्र का नाम बिलासपुर लोकसभा (Bilaspur Lok Sabha) के लिए आगे किया है। वह बिलासपुर जोकि लोकसभा सीट के आंकलन से भाजपा की गढ़ मानी जाती है 1996 के बाद से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। ओबीसी बहुल इस सीट में भाजपा ने पूर्व विधायक तोखन साहू के ऊपर दांव खेला है जिसे चुनौती देने कांग्रेस पार्टी, यादव बैकग्राउंड से आने वाले अपने इस युवा विधायक को आगे करने का मूड बनाती दिखाई पड़ रही है। विधायक देवेंद्र यादव से हमनें उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा संगठन सर्वोपरि यदि आलाकमान चाहेगा तो उनके हर निर्देश का पालन करेंगे, चुनाव लडेंगे भी और जीतेंगे भी।

Read More: विधायक बोले- मेरे खुदके रहने का कोई ठीकाना नहीं तो सुरक्षा जवानों को कहां रखूं? पूर्व CM भूपेश ने सरकार पर साधा निशाना

सामान्य वर्सेस सामान्य, बृजमोहन के सामने हो सकते है विकास

भाजपा ने अपने कद्दावर नेता और अजातशत्रु कहे जाने वाले बृजमोहन अग्रवाल को इस बार लोकसभा के लिए आगे किया है। बृजमोहन अग्रवाल की सबसे मजेदार बात यह है कि ये कभी चुनाव नहीं हारे और सूबे के सबसे सीनियर नेताओं में इनकी गिनती होती है। कांग्रेस ने बृजमोहन को चुनौती देने रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय (Vikas Upadhyay) के ऊपर दांव लगाने का मन बनाया है। इनके पास भी युवाओं की बड़ी फौज है, हालांकि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में विकास को लंबे अंतराल के हार का सामना करना पड़ा लेकिन छवि साफ और सधी हुई है जिसपर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी अपना ब्राम्हण चेहरा विकास उपाध्याय को आगे करने का मन बनाया है।

महिला चेहरा जिसका विरोध सबसे ज्यादा, फिर भी अव्वल

सरगुजा में इस बार भाजपा ने कांग्रेस नेता रहे चिंतामणि महाराज को टिकट देकर अपना खेमा मजबूत किया है वहीं कांग्रेस से युवा नेत्री और यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह (Shashi Singh) को आगे करने का मन बनाया है लेकिन सीनियर लेवल पर इनका खासा विरोध है फिर भी पैनल में अव्वल नंबर पर जगह बनाई हुई हैं।

कौन है शशि सिंह?

बता दें कि, सरगुजा संभाग से आने वाली शशि सिंह युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और जिला पंचायत सदस्य है। वे छत्तीसगढ़ के कद्दावर आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह की बेटी है। शशि सिंह सरगुजा संभाग में काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। शशि सिंह ने दावा किया है कि, कांग्रेस इस बार छत्तीसगढ़ में बेहतर प्रदर्शन करेगी और 11 में से 8 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

इन युवाओं के नाम भी चर्चा में रहे

पूर्व मंत्री और विधायक उमेश पटेल जोकि खरसिया विधानसभा सीट से लगातार जीतकर विधानसभा पहुंच रहे हैं उन्हें महासमुंद से चुनाव लड़ाने की तैयारी थी लेकिन सूत्रों की माने तो उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने से इंकार कर दिया। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा भी इस दौड़ में शामिल हैं। यदि दीपक बैज बस्तर के बजाय कांकेर सीट से चुनाव लड़ते हैं तो बस्तर सीट लखमा परिवार के पाले में जा सकती है जहां से कवासी या उनके बेटे हरीश के मैदान में होने की संभावना है। जांजगीर से पूर्व मंत्री शिव डहरिया बड़ा नाम हो सकते हैं।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त