
तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगातार हत्याओं का मामला सामने आ रहा है। विधानसभा इलाके में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या के बाद खरोरा इलाके से एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
यहां कपड़ा धोने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने कैंची से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन महिला की मौत हो गई।
Read More: गनियारी में डबल मर्डरः दादी और पोती की हत्या से दहला क्षेत्र, कुल्हाड़ी से किया गया हमला
बताया जा रहा है कि, मृतका तीजन बाई देवांगन और उसके पति यज्ञबल देवांगन का विवाद होता रहता था। सुबह पति बोला कि तुम कपड़े धो दो तो तीजन बोली मैं कपड़ा धोने यहां नहीं आई हूं। इसके बाद आरोपी पति ने कैंची से उसके गले में हमला कर दिया। लहूलुहान पत्नी को पड़ोसियों ने खरोरा में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें