CG Accident: दो बाइक आपस में टकराई, 4 लोगों की हुई मौत, CM साय ने जताया घटना पर दुःख

तोपचंद, जशपुर। जशपुर जिले में बीती रात दो बाइक आपस मे टकरा गई। इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तुमला क्षेत्र में शुक्रवार 1 मार्च की रात 9 बजे गंझियाडीह धान मंडी के पास ये हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर तीन और दूसरी बाइक पर दो युवक सवार थे। धान मंडी के पास आमने सामने दोनों बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई वहीं एक का उपचार अस्पताल में जारी है।

Read More: बच्चे कर रहे थे गुरुजी का इंतेजारः इधर स्कूल टाइम पर प्रधान पाठक पंच और स्वीपर के साथ कर रहे थे दारू-मुर्गा पार्टी, वीडियो आया सामने

मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमाशंकर कोल्हेंझरिया शामिल है। चौथे की शिनाख्त की जा रही है।

सीएम साय ने जताया शोक

घटना पर शोक जताते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा ’जशपुर जिले के तुमला क्षेत्र के गंझियाडीह धान मंडी में घटित बाइक दुर्घटना में 4 युवकों के देहावसान की हृदयविदारक सूचना प्राप्त हुई तथा एक युवक के गंभीर स्थिति में होने की खबर आ रही है। मैं प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की.’

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त