रायपुर के इस फैक्ट्री ब्लास्ट से एक कर्मचारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप

तोपचंद, रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है।

यह घटना धरसीवां के सिलतरा स्थित कपसदा फॉर्च्यून टीएमटी फैक्ट्री (Fortune TMT Factory Raipur) की है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर अचानक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस घटना में तीन कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। इधर ब्लास्ट की आवाज के बाद फैक्ट्री में अफरातफरी मच गई। इधर जानकारी के बाद धरसींवा पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

Read More: राजिम माघी पुन्नी मेले के नाम में संशोधन पर भड़के पूर्व मंत्री उमेश पटेल, बोले- BJP को छत्तीसगढ़ की संस्कृति से क्यों परहेज है?

पुलिस की टीम ने घायल तीन कर्मचारियों को फैक्ट्री से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने एक मजदूर के मौत होने की पुष्टि की है। वहीं दो अन्य घायल है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। हादसे में घायल मजदूर का नाम मिंटू कुमार है। इसके पहले भी सिलतरा इलाके में संचालित फैक्ट्रियों में ब्लास्ट की खबरें सामने आती रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त