CG News: दिनभर रील बनाती थी पत्नी, पति ने फोन छीना तो फांसी लगाकर की आत्महत्या

तोपचंद, भिलाई। लोगों को सोशल मीडिया का ऐसा लत लगता जा रहा है कि, इसके बीना वे कुछ पल भी नहीं रह पा रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सोशल मीडिया से जुड़े रहते है। लेकिन इस बीच भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रिल बना रही एक महिला से उसके पति ने फोन छीन लिया तो महिला ने आत्महत्या कर ली।

पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली थी कि एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि, भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

Read More: बर्थडे पर रायपुर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने बच्चों को कराया “न्योता भोज”, खुद परोसा खाना…

6 साल पहले हुई थी शादी

भूपेन्द्र साहू ने पुलिस को बताया कि, 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी है। शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।

भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि, रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स बनाती रहती थी। मना करने पर विवाद होता था। जब रचना नहीं मानी तो गुस्से में आकर भूपेंद्र ने उसका फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त