महादेव एप मामले में एक और गिरफ्तारीः सौरभ चंद्राकर के करीबी नीतीश गिरफ्तार, 8 दिन की मिली रिमांड

तोपचंद, रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में ईडी ने भिलाई के नीतीश दीवान को गिरफ्तार किया है। उसे रायपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां से नीतीश को 8 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। अगली 24 फरवरी को होगी। बताया जा रहा है कि, नीतीश महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर के करीबी है।

Read More: पूर्व CM भूपेश ने केंद्र पर साधा निशानाः बोले- कांग्रेस पार्टी का खाता फ़्रीज़ कर रहे हैं, राहुल बोले- डरो मत मोदी जी…

नीतीश दीवान भिलाई के वैशाली नगर का रहने वाला है। एप के संचालक सौरभ चंद्राकर का वह करीबी माना जाता है। नीतीश सौरभ के साथ मिलकर काम करने लगा। नीतीश महादेव एप का पूरा हिसाब देखा करता था।

इससे पहले नीतीश दीवान को दिल्ली एयरपोर्ट से पिछले साल छह नवंबर को पकड़ा गया था, लेकिन ईडी ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। नीतीश दीवान वही शख्स है, जिसने आइफा अवार्ड में फिल्म इंडस्ट्रीज के बड़ी हस्तियों को अवार्ड दिए थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त