Video: राहुल गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया प्लाइंग किस, सड़क पर कर रहे थे विरोध तो गाड़ी से उतरकर मिलने पहुंचे

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान अलग-अलग अंदाज दिख रहा है। कभी वे आम जनता और कर्मचारियों से बात करने पहुंच जाते है तो कभी उनको अपने साथ यात्रा में शामिल कर पैदल चलते उनसे बात करते है और उनका हाल-चाल पूछते है। इस राहुल गांधी का एक और नजारा देखने को मिला।

वीडियो हो रहा वायरल

कोरबा में वे यात्रा कर रहे थे इस दौरान सड़क पर भाजपा के कुछ कार्यकर्ता झंडा लेकर राहुल गांधी का विरोध करने पहुंचे हुए थे। राहुल गांधी जब वहां पहुंचे तो भाजपा के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। इसे देख राहुल गांधी वहीं रूक गए और कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंच गए। राहुल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाया फिर आगे बढ़े। गाड़ी में चढ़़ने के बाद राहुल गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लाइंग कीस भी किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Read More: Bihar Floor Test: CM नीतीश कुमार का पक्ष में पड़े 129 वोट, विधानसभा में दिखा ये ड्रामा

बताया जा रहा है कि, कोरबा के सीतामणि में राहुल गांधी का विरोध करते हुए कुछ भाजपा के कार्यकर्ता मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे। हालांकि वहां पुलिस के जवान मौजूद थे।

भारत जोड़ो यात्रा के पेज से शेयर वीडियो शेयर किया गया है जिसमें लिखा है कि, ये भाजपा कार्यकर्ता भेजे तो गए थे यात्रा का विरोध करने, लेकिन जब राहुल गांधी उनसे जाकर मिले, तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी। मोहब्बत की ताकत देखिए इस वीडियो में…

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त