राहुल गांधी से बात करते हुए कोल इंडिया के कर्मचारी ने कहा- ‘मेरा बेटा B.Tech किया है और मोदी जी पकौड़ा बेचने को कहते है’…

@vimal-kurrey

तोपचंद, रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra) छत्तीसगढ़ पहुंची हुई है। छत्तीसगढ़ में यात्रा का आज दूसरा दिन है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी कोरबा से गुजर रहे थे तभी उन्होंने कोल इंडिया में काम करने वाले एक कर्मचारी को पास बुलाया और उनसे बात की। रोजगार को लेकर दोनों के बीच जो बात हुई इसका एक वीडियो कांग्रेस ने शेयर किया है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की न्याय यात्राः महासचिव ने बताया उद्देश्य, कहा- यह यात्रा 5 न्याय के लिए…

यहाँ पढ़ें… राहुल और कर्मचारी की बातचीत

राहुल गांधी ने कर्मचारी से पूछा- आप कोल इंडिया में है, आपके बच्चे क्या करते है?
कर्मचारी ने कहा- मेरा बेटा बी.टेक कर रहा है।
राहुल ने कहा- बीटेक के लिए आपने प्राइवेट यूनिवर्सिटी को कितने पैसे दिए।
कर्मचारी ने कहा- कम से कम 5 लाख रूपए।
राहुल ने पूछा- आपको क्या लगता है आपके बेटे को रोजगार मिलेगा?
कर्मचारी ने कहा- कुछ रोजगार नहीं मिल रहा है। मोदी जी कहते है विकास-विकास। मेरा लड़का बीटेक करके आज कुछ नहीं कर पा रहा है। मोदी जी पकौड़ा बेचने बोलते है।

राहुल ने कहा, कोल इंडिया पब्लिक सेक्टर यूनिट है। ये कोल इंडिया किसका है? ये कोल इंडिया सरकार का नहीं है, ये कोल इंडिया आपका है। ये यहां काम करता है। अब सरकार इस कोल इंडिया को अडानी को देना चाहते है। इसके बाद यहां काम करने वाले ये कर्मचारी निकाल दिए जाएंगे। उसके बाद इन्हें बेरोजगार बना दिया जाएगा और पूरा पैसा अडानी को जाएगा।

कांग्रेस ने वीडियो किया शेयर

कांग्रेस ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट में लिखा गया है, कोल इंडिया पब्लिक सेक्टर यूनिट है, लेकिन कोल इंडिया का धीरे-धीरे गला घोंटा जा रहा है। जब कोल इंडिया कमजोर हो जाएगा तो कहेंगे- चलो इसे अडानी को दे दो, वो चलाएगा। अब अगर कोल इंडिया में काम करने वाले का बेटा सपना देखे कि वो अपना बिजनेस करे, तो उसे बैंक लोन नहीं देगा। तभी मैं चाहता हूं कि हिंदुस्तान इनकी आवाज सुने, इनकी समस्याओं पर मीडिया में बात हो.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त