आखिर क्यों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ विरोध? आधे भाषण के बाद सभा से उठकर जाने लगे सभी कर्मचारी

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की जीत हुई। नई सरकार बनने के बाद विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बने और कई घोषणाएं कर रहे है। इस बीच जशपुर के टांगरगांव में अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कर्मचारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की।

कार्यक्रम में क्यों खड़े हो गए कर्मचारी

जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभा को संबोधित करने पहुंचे तो कर्मचारियों में एक उत्साह था कि, मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर कोई बड़ा ऐलान करेंगे। जब मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, हम लोग आप लोगों के साथ न्याय करेंगे, बैठकर बात करेंगे। मंच से जब कोई घोषणा नहीं हुई तो सभी कर्मचारी सभा स्थल से उठ गए और घोषणा करने की मांग करने लगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से लगातार मांग करने लगे की हमारी मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री कर्मचारियों को समझाने की कोशिश करते रहे।

Read More: इस समस्याओं को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने की चिकित्सा मंत्री मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधा निशाना

इस कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मैंने कल ही कहा था कि मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ के बजट पर भारी पड़ गई है। आज जशपुर जिले के कांसाबेल में मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम था, जहाँ अंशकालीन संघ सम्मान समारोह के लिए बुलाए गए थे। लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर ही मुख्यमंत्री के समक्ष अपना विरोध जताना शुरू कर दिया।

कौन-कौन कर्मचारी हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां ढोल बाजे एवं पारंपरिक करमा नृत्य से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए यहां बड़ी संख्या में स्कूल कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, लघु वनोपज सहकारी संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, रसोईया संघ, और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त