छत्तीसगढ़ बजट 2024: वित्त मंत्री चौधरी बोले- हमें विरासत में राजकीय खजाना खाली मिला

तोपचंद, रायपुर: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री OP चौधरी आज बजट पेश कर कर रहे है। मंत्री ने बताया कि अमृतकाल की नींव और GREAT CG की थीम पर बजट है. यूथ को रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, महिलाएं और किसान को फोकस पर रखा गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि हमें विरासत में राजकीय खजाना खाली मिला है। पर हम अंधेरे से उजाले की ओर जा रहे हैं। चुनौतियों से घिरे होने के बाद भी हम लक्ष्य भेदने जा रहे हैं। चौधरी हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियां भी पढ़ीं। उन्होंने कहा- किसी गुजरे हुए को फिर बसाना कब मना है पर किसी उजड़े हुए को फिर बसाना कब मना है अंधेरी रात और दीवा जलाना कब मना है।

आज देश अमृत काल में ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। पूरी दुनिया आज भारत की ओर देख रही है। विकसित भारत का लक्ष्य सबके सामने है। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास को ग्रहण लग गया था। भ्रष्ट ताकतों ने छत्तीसगढ़ को दबोच कर रखा था। चिंता होती थी कि भारत की इस विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ का क्या होगा, लेकिन लोकतंत्र की ताकत ने इन नकारात्मक शक्तियों को पराजित कर दिया.

Read More: विधायक अजय चंद्राकर की अध्‍यक्षता में कराई जाएगी राम वन गमन पथ का सोशल ऑडिट, मंत्री ने की घोषणा

मंत्री OP चौधरी ने कहा कि, 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अटल बिहारी वाजपेई ने बनाया था और इसी 1 नवंबर को इसी साल 2024 में यह विजन डॉक्यूमेंट अमृत काल छत्तीसगढ़ विजन एट 4047 होगा। उसे हम जनता को समर्पित करने का काम करेंगे। हमने ही बनाया है और हम ही संवारेंगे। यह छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति हमारा कमिटमेंट है, हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।

मंत्री बोले- अमृतकाल-2047 तक का बजट

देश जब आजादी के 100 वर्ष पूरे करके विकसित राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया के रूप में स्थापित होगा, तब हमारा छत्तीसगढ़ देश के अन्य राज्यों के साथ सकारात्मक प्रतिस्पर्धा करते हुए कैसे आगे बढ़ेगा। यह हमारे सामने चुनौती है। इसके लिए स्पष्ट सपना, एक स्पष्ट लक्ष्य जरूरी है। उसे लक्ष्य तक पहुंचाने की रणनीति जरूरी है, एक रोड मैप जरूरी है। इसलिए हमने तय किया है कि छत्तीसगढ़ 2047 तक कैसे विकासशील राज्य से विकसित राज्य बनेगा इसका दृष्टि पत्र एक विजन डॉक्यूमेंट हम तैयार करेंगे और इस दृष्टि पत्र का नाम होगा ‘अमृत काल- छत्तीसगढ़ विजन एट 2047।

सुशासन का सूर्योदय

विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन का सूर्योदय हो चुका है। किसी सरकार के बजट को महज उसके आय-व्यय के लेखे-जोखे के रूप में नहीं पढ़ा जाना चाहिए बल्कि वह सरकार के भविष्य का विजन होता है। एक दस्तावेज होता है जो दशा और दशा को निर्धारित करता है। उसे विजन डॉक्यूमेंट के रूप में पढ़ा जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के इस मोड़ पर सवाल उठता है कि हम छत्तीसगढ़ को कहां लेकर जाना चाहते हैं। हमारी कमजोरी क्या है, हमारी ताकत है क्या है। मैनेजमेंट में एक एनालिसिस होता है, शॉर्ट एनालिसिस, स्ट्रैंथ वीकनेस अपॉर्चुनिटी और थ्रेट। जब हम अपने छत्तीसगढ़ का शॉर्ट एनालिसिस करते हैं। हमारे छत्तीसगढ़ के कौन-कौन से पक्ष उभर कर सामने आएंगे इसका एनालिसिस जरूरी है।

छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के नए रास्ते खुले

छत्तीसगढ़ की जनता की उंगलियों पर लगी साही ने छत्तीसगढ़ के विकास यात्रा के नए रास्ते खोल दिए हैं। विकास यात्रा का कृष्ण पक्ष समाप्त हो चुका है। अध्यक्ष महोदय शुक्ल पक्ष प्रारंभ हो चुका है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त