विधायकों ने पूछा क्यों बढ़ रही है नक्सली घटनाएं? मंत्री ने कहा- 2 महीने में 19 घटनाएं घटी है…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज विपक्ष के सदस्यों ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रदेश में बढ़ रही नक्सली घटनाओं का मामला उठाया।

विधायक द्वारकाधीश, अनिला भेड़िया ने गृहमंत्री से पूछा कि पिछले दो महीने में नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है? इस दौरान कितनी घटनाएं हुई है? कितने जवान शहीद हुए हैं? कितने घायल हुए हैं?

Read More: lok sabha election 2024 :छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या कितनी, कितने वोटर बढ़े ?

मंत्री ने दिया ये जवाब

इस सवाल पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि दो माह में 19 घटनाएं घटी है जिसमें चार जवान शहीद हुए हैं और चार सिविलियन मारे गए हैं। उन्होंने यह कहा कि नक्सली घटनाएं क्यों बढ़ रही है इसे समझना होगा।

इस 2 महीने में हमने बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में 27 मोबाइल टावर लगाए, 35 किलोमीटर की सड़क बनाई है, 10 नए कैंप शुरू किए गए हैं, नाइट लैंडिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों में बस्तर से लाल सलाम नहीं होगा। जय श्रीराम गूंजेगा। कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने कहा कि आपका इंटेलिजेंस फेल है इसलिए घटनाएं बढ़ रही है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त