डिप्टी CM अरुण साव बोले- VIP रोड के प्रश्न आए थे, समिति जांच करेगी

तोपचंद, रायपुर। विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन हसदेव अरण्य और अन्य मुद्दों को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकां ने गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी भी की।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, विधानसभा में जल जीवन मिशन से संबंधित सदस्यों ने प्रश्न पूछे। हमारी सरकार बनने के बाद जल जीवन में मिशन के काम में तेजी लाई गई है। जल जीवन मिशन का का गुणवत्ता उपयुक्त और समय पर हो यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है।

Read More: CG Big News: कांग्रेस के सभी 30 विधायक सदन की कार्यवाही से निलंबित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़े और लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर जल जीवन मिशन हर घर नल से जल पहुंचे इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। लगातार नीचे तक कामों की समीक्षा करना और गुणवत्ता योग्यता सुनिश्चित हो यह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, विधानसभा का प्रश्न काल महत्वपूर्ण काल होता है। इसमें सदस्य सरकार से सवाल पूछते हैं। आज वीआईपी रोड से संबंधित प्रश्न भी आए थे। इस विषय को लेकर संभाग की आयुक्त में समिति गठित करने का निर्णय लिया है। समिति जांच करेगी और रिपोर्ट देगी फिर आगे कार्रवाई होगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त