CG News: 11 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंचे थे डॉक्टर साहब तो कलेक्टर पहुंच गए घर, फिर… जानें क्या हुआ

तोपचंद, कांकेर. कांकेर जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह (Collector Abhijeet Singh) एक्शन मोड में है। मंगलवार को वे अचनाक भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। इस दौरान वहां डॉक्टर नहीं दिखे तो कलेक्टर सीधे डॉक्टर के घर ही पहुंच गए। कलेक्टर को देख डॉक्टर साहब दंग रह गए।

क्या हुआ जब कलेक्टर को घर में डॉक्टर ने देखा?

दरअसल, निरीक्षण के दौरान बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव (BMO Dr. Akhilesh Dhruv) अपने कक्ष में नहीं मिले। कलेक्टर को स्टाफ से पता चला कि, डॉक्टर साहब तो अभी तक ड्यूटी में नहीं आए हैं। यह बात सुनकर कलेक्टर सीधे डॉक्टर के निवास पहुंच गए। घर में कलेक्टर को देख बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव हड़बड़ा गए।

Read More: मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया तीसरा अनुपूरक बजट, किसानों और इन योजनाओं के लिए प्रावधान

जब कलेक्टर ने पूछा 11 बज रहे है अभी तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हो, तो बीएमओ ने बताया देर रात तक मरीजों को देख रहा था। अभी कुछ देर में ही पहुँच जाऊंगा। फिर आनन-फानन मे बीएमओ डॉक्टर अखिलेश ध्रुव स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

मरीजों से पूछा हालचाल

कलेक्टर ने वहाँ उपस्थित मरीजों का हाल चाल पूछा। दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली साथ ही। बीएमओ को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई कराने और समय पर आकर मरीजों के इलाज के लिए कहा।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त