तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में उड़ान पर करीब 400 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं लगभग 260 करोड़ रुपये निजी विमान कंपनियों को भुगतान किया गया है।
दरअसल, उड़ान को लेकर भाजपा विधायक राजेश मूणत ने लिखित सवाल किया था। उन्होंने सरकार ने 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर और विमान पर किए गए खर्च को लेकर प्रश्न किया था। मुख्यमंत्री और विमानन विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया है कि इस समय अवधि में सरकारी हेलीकॉप्टर के रखरखाव और पार्ट्स आदि की खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 560 खर्च किया गया। इसी तरह सरकारी विमान के रखरखा और पार्ट्स आदि की खरीदी पर 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 खर्च हुआ।
Read More: BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल
मुख्यमंत्री ने अपने लिखित उत्तर में बताया कि इसी समय अवधि में निजी हेलीकॉप्टर कंपनी 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 और निजी विमान कंपनी को 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये का भुगतान किया गया।
यह भुगतान किराया के रुप में किया गया है। सीएम साय ने वर्ष 2019 से नवंबर 2023 के बीच हेलीकॉप्टर और विमानों के किराया के लिए वर्षवार किए गए भुगतान की भी जानकारी दी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें