CG News: सुकमा में 3 जवान शहीद, मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि

तोपचंद, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के जगरगुंडा थाने के टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में शहीद 3 जवानों की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की है। घटना में घायल जवानों के उचित इलाज के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए शासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने नये कैंप बनाये जा रहे हैं जिससे नक्सली बौखलाये हुए हैं और कायराना हरकत कर रहे हैं।

Read More: पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला: 14 जवान घायल, 3 जवानों के शहीद होने की खबर

हम नक्सलियों से लड़ाई दृढ़ता से जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों के प्रति हम कृतज्ञ हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं।

उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नया कैंप स्थापित किया गया था। कैंप के नजदीक जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गश्त के लिए कोबरा, एसटीएफ और डीआरजी के जवान निकले थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त