Bhilai: पत्नी को पीटा, गला दबाकर की हत्या फिर फांसी से लटका दी लाश, पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

तोपचंद, भिलाई। भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पहले पिटाई की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने उसे फंदे पर लटका दिया और लाश लेकर अस्पताल पहुंचा। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: Rojgar Mela: दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में इस दिन लगेगा रोजगार मेला

पूरा मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी की शाम 5.30 बजे राम नगर आटा चक्की के पास रहने वाले विजय साहू की पत्नी योगिता साहू (32) की लाश फांसी पर लटकी मिली थी। उसके पति ने शव को फंदे से नीचे उतारा और उसे स्पर्श हॉस्पिटल ले गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा

शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए। साथ ही गला दबाने से मौत का खुलासा हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जब मामला थाने पहुंचा तो पुलिस जांच में जुटी। जांच में पाया गया कि महिला के सिर, कमर, पीठ सहित पेट और होंठ पर चोट के निशान थे। हाथ के पंजों पर भी खून का जमाव था। जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि, आरोपी पति विजय साहू योगिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त