CG में इन 4 पूर्व मंत्रियों को मिली न्याय यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

तोपचंद, रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Nyay yatra in Chhattisgarh) कुछ ही दिन में छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाली है। इसके लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश संयोजकों और जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश व लिस्ट जारी किया है।

Read More: भड़काऊ पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्जः इंस्टा पर लिखा था- ‘जब हमारा वक्त आएगा तब सिर धड़ से अलग किए जाएंगे’

छत्तीसगढ़ में न्याय यात्रा के लिए इनको मिली जिम्मेदारी

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए जिनको प्रदेश संयोजक बनाए गए है उनमें 4 पूर्व मंत्री शामिल है। इनमें पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत और विधायक उमेश पटेल शामिल है।

ये बने जिला पर्यवेक्षक

वहीं 7 जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनमें रायगढ़ के लिए चंद्रदेव राय और अनिल अग्रवाल, सक्ती के लिए गुरूमुख सिंह होरा और गुलाब कमरो, जांजगीर-चांपा जिले के लिए शैलेष पांडेय और विनय भगत, कोरबा के लिए नोबेल वर्मा और यूडी मिंज, सरगुजा के लिए सफी अहमद और जेपी श्रीवास्तव, सूरजपुर के लिए डॉ. प्रेमसाय सिंह और पारसनाथ राजवाड़े व बलरामपुर जिले के लिए डॉ. प्रीतम राम और द्वितेंद्र मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त