धान खरीदी केंद्र में लाखों की गड़बड़ी: प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर, जांच शुरू

तोपचंद, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां लाखों रूपए की अनियमितता पाई गई। इस मामले को कलेक्टर ने संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच करने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के धान खरीदी केंद्र डोंगरो के समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ चलगली थाना में 420, 408, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Read More: 60 दिन तक अयोध्या में चलेगा विशाल भंडाराः CM साय ने छत्तीसगढ़ से टीम को किया रवाना

क्या है पूरा मामला?

कलेक्टर के लिखे पत्र में कहा गया है कि, धान उपार्जन केंद्र डोंगरो खरीदी वर्ष 2023-24 में धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन खाद्य अधिकारी खाद निरीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 20 जनवरी 2024 को किया गया। जिसमें समिति में नया बरदाना की कुल संख्या 7182 नग बोरी धान और पुराने बरदाने में 4956 बोरी धान एवं 8857 बोरी नग बोरी धान है।

इस प्रकार भौतिक सत्यापन में समिति प्रांगण में भौतिक रूप से कुल 20995 नाग बोरी धान पाया गया। जबकि मॉड्यूलर रिपोर्ट के अनुसार कल 24694 नग बोरी धन समिति प्रांगण में उपलब्ध होना चाहिए था। जहां मिलान करने पर 3699 बोरी अनुमानित वर्जन 1469.60 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में काम पाया गया। जिसे शासन के घोषित समर्थन में मूल्य 32 लाख 29 हजार 966 रुपये होता है।

Read More: Weather Forecast: कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिन और पड़ेगी झेलनी, इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी

जांच जारी

जिसको देखते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने इसकी शिकायत चलगली थाना में की थी जिला खाद्य अधिकारी के शिकायत के आधार पर थाना चलगली समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध 408, 420 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त