@शुभम पाल
तोपचंद, कांकेर। कांकेर के पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय (BJP Neta Asim Rai) की हत्या मामले में कांग्रेस पार्षद विकास पाल के होटल में बुलडोजर चला दिया गया है। प्रशासन ने पार्षद विकास पाल (parshad Vikas pal) के होटल व लॉज को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।
बता दें कि, 7 जनवरी को भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता की हत्या के लिए कांग्रेस नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख की सुपारी दी थी।
Read More: अब टेंट में नहीं रहेंगे रामललाः PM मोदी ने कहा- आज हमारे राम आ गए हैं…
पहले जारी किया था नोटिस
बता दें कि, राजस्व विभाग ने अवैध निर्माण हटाने एक बार 7 व दूसरी बार 3 दिन का समय दिया था जिसे नहीं हटाए जाने पर 19 जनवरी को बुलडोजर चलाने का आदेश जारी किया था। आदेश में आज सुबह 10 बजे तक 24 घंटे के भीतर हटाने कहा था। नहीं हटाए जाने पर नगर पंचायत द्वारा आज पार्षद विकास पाल के अवैध निर्माण कर बनाए गए लॉज व होटल को बुलडोजर से ढहा दिया गया।
पार्षद विकास पाल
गौरतलब है कि असीम राय की हत्या का ये अवैध लॉज भी एक कारण है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद विकास को डर था कि उसका यह लॉज तोड़वा दी जाएगी, इसलिए असीम की हत्या करा दी गई थी।
14 डिसमिल पर था अवैध कब्जा
पार्षद विकास पाल का वार्ड 2 में कुल 14 डिसमिल जमीन में अवैध कब्जा था। एसडीएम ने बताया कि, घास जमीन पर विकास पाल ने अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया है। हमने जांच के बाद नोटिस जारी किया था, जिसके बाद अब इसे तोड़ा जा रहा है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें