CG News: मुंगेली में 5 हजार किलो बेर से बनाई गई राम की रंगोली, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में होगा दर्ज

तोपचंद, मुंगेली। Mungeli me Ram ki Rangoli: छत्तीसगढ़ में रायपुर के साथ ही बिलासपुर संभाग में भी प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कार्यक्रम किए जा रहे है। यहां मुंगेली जिले के लोरमी में 5 हजार किलो बेर से भगवान राम की रंगोली बनाई गई है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 5 हजार स्क्वायर फीट में 5 हजार किलो बेर से भगवान रामलला के आकृति वाली रंगोली बनवाई है। माना जा रहा है कि, यह रंगोली अब तक की दुनिया में बेर से बनाई गई सबसे बड़ी रंगोली है। अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Read More: CG IFS Promotion: IFS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अब इतना मिलेगा वेतन, आदेश जारी

महाराष्ट्र से भी मंगाया बेर

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोरमी के हाई स्कूल मैदान में यह अनोखी रंगोली बनवाई है। इस रंगोली को बनाने में 5 हजार किलो बेर का उपयोग किया गया है। इसमें दो प्रकार के बेर का प्रयोग किया गया है। लगभग 4 हजार किलो बेर महाराष्ट्र के नागपुर से मंगवाया गया है। जबकि 1 हजार किलो बेर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों से मंगाया गया है।

रायपुर की टीम ने बनाई बेर से रंगोली

रायपुर के रंगोली आर्टिस्ट प्रमोद साहू और उनकी टीम के लगभग 23 कलाकारों के साथ मिलकर 24 घंटे में इसे तैयार किया है। वहीं भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी में पूरा दिन राम भक्तों के साथ बिताया।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त