
तोपचंद, रायपुर। Attack on Congress leaders in Assam: असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चल रही है। देशभर के तमाम नेता इस यात्रा में शामिल हो रहे है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं पर हमला हुआ है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने गाड़ी रोककर हमला किया है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है, असम में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान BJP के गुंडों ने कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की गाड़ी को रोका, गाड़ी पर लगे यात्रा के स्टीकर को फाड़ दिया। BJP के गुंडों ने कांग्रेस सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया, जिसमें महिलाएं भी थीं।
Read More: ‘देश में सबसे भ्रष्ट है असम के मुख्यमंत्री‘: राहुल गांधी ने कहा- ‘ये मेरी नहीं जनता की यात्रा है’…
इन गुंडों के हाथ में BJP का झंडा था। साफ है कि यह घटना सीधे तौर पर असम के मुख्यमंत्री के इशारों पर की गई है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को मिल रही सफलता ने BJP की नींद उड़ा दी है। वे डरे और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वे इस तरह की कायराना हरकत पर उतर आए हैं। लेकिन, हम इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। कोई भी शक्ति इस यात्रा को नहीं रोक सकती। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जारी है, न्याय का हक, मिलने तक .

कांग्रेस नेत्री ने कहा- हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडे
Supriya Shrinet calls Himanta Biswa Sarma a coward: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, आज जब हमारा क़ाफ़िला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलायें भी थीं.
इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश जी की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ा और पानी फेंका. हिमंता, यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते. तुम कायर हो, और यह इसकी एक और मिसाल है — हम न्याय के योद्धा हैं और यह हरकतें हमारे हौसले और बुलंद करती हैं — न्याय के लिए यह महासंग्राम थमेगा नहीं, हम रुकेंगे नहीं . न्याय का हक़, मिलने तक.

- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें