बंटवारा मांगने पर सास-ससुर ने की बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

तोपचंद, बिलासपुर। बिलासपुर जिले में सास और ससुर ने मिलकर बहू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, प्रेम विवाह के एक साल बाद बंटवारा मांगने पर सास-ससुर ने बहू की गला दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

एक साल पहले हुई थी लव मैरिज

पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत का है। मिली जानकारी के अनुसार, बेलगहना क्षेत्र के बंधियापारा खोंगसरा में रहने वाले रोहित मरकाम (22) ने एक साल पहले गांव में रहने वाली खुश्बू उर्फ हिना यादव (19) से प्रेम विवाह किया था। शादी के आठ महीने बाद वह कमाने-खाने के लिए कवर्धा चला गया। उसकी पत्नी खुश्बू गांव में ही सास-ससुर के साथ रहती थी।

Read More: CM विष्णु देव साय ने ‘राम रथ’ को झंडी दिखाकर किया रवाना, अयोध्या पहुंचेगी सभी की मनोकामना, प्रसाद लेकर वापस लौटेगा रथ…

इस दौरान उनका घरेलु बातों को लेकर विवाद होने लगा। आए दिन होने वाले विवाद के कारण खुश्बू ने अपने पति को अलग रहने की बात कहने लगी। साथ ही उसने अपनी सास जेठिया बाई (48) और ससुर भवन सिंह मरकाम (45) से जमीन का बंटवारा कर देने के लिए दबाव बनाने लगी। इसी बात को लेकर उनका विवाद चल रहा था। शनिवार को भी इसी बात को लेकर खुश्बू का अपनी सास और ससुर से विवाद हुआ। इसके बाद भोजन कर बहू अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह कमरे में उसकी लाश मिली।

आरोपी गिरफ्तार

इसकी जानकारी होने पर खुश्बू के मायके वालों ने बेलगहना चौकी में सूचना देकर जांच की मांग की। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में डाक्टरों ने गला दबाकर हत्या की पुष्टी की। डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सास जेठिया बाई और ससुर भवन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें दोनों पुलिस को गुमराह करने लगे। कड़ाई करने पर दोनों ने बताया कि बंटवारा मांगने पर बहू की गला दबाकर हत्या की। पुलिस ने आरोपी सास-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त