धान भीगा तो केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारीः सभी धान खरीदी केंद्रों में दिए गए ये निर्देश

तोपचंद, बलौदाबाजार। मौसम में नमी एवं संभावित बारिश को देखते हुए कलेक्टर चंदन कुमार ने आज पत्र जारी कर सभी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी को धान को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसके तहत सभी केंद्रों में कवर कैंप रखने कहा गया है।

साथ ही उन्होंने दो टूक कहा है की बारिश से धान भीगा तो सीधा कार्रवाई खरीदी केंद्र प्रभारी पर होगा। उसके लिए जिम्मेदार स्वयं होगा। उन्होंने कहा कि किसान सुबह सुबह धान बेचने आते है तो उनके लिए अलाव जलाने की व्यवस्था भी करनी चाहिए। अभी एकाएक तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है जिससे जिले में ठंड बढ़ गयी है।

Read More: 22 जनवरी को आधे दिन की रहेगी छुट्टी, सरकार ने जारी किया आदेश

इसके साथ ही सभी एसडीएम, नायब तहसीलदार, तहसीलदार,जनपद सीईओ, सहकारिता, बैंक,खाद्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर निरीक्षण कर कार्यालय को प्रतिवेदन जमा करने के निर्देश दिए है।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त