CG News: त्रिशुल निर्माण में भ्रष्‍टाचार का आरोपः नेता प्रतिपक्ष ने महापौर पर लगाया आरोप

@नितिन खोब्रागढे

तोपचंद, राजनांदगांव। मानव मंदिर चौक का नाम महाकाल चौक किए जाने और वहां त्रिशुल की स्‍थापना को लेकर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने महापौर हेमा देशमुख तंज कसा है और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि, ये दुर्भाग्‍य है कि संस्‍कारधानी में प्रभु महाकाल के नाम पर कांग्रेसियों ने भ्रष्‍टाचार का कलंकित इतिहास लिखने की कोशिश की है।

जनता के लिए ये विषय पीड़ादायक तो है ही बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला भी है। यदु ने कहा कि एल्‍डरमेन निधि से 20 लाख के त्रिशुल निर्माण का ऑर्डर दिया था। अब इसके लिए 12 लाख रुपए महापौर निधि से खर्च किए जाने की तैयारी है। आश्‍चर्यजनक है कि, निगम ने अब तक इसके लिए प्रक्रिया ही शुरु नहीं की है। त्रिशुल निर्माण और स्‍थापना के न ही टेंडर जारी किया है और न ही कोई वर्क ऑर्डर हुआ है।

Read More: कांग्रेस के दो नेता पार्टी से बाहरः भाजपा नेता की हत्या मामले में एक गिरफ्तार

इससे स्‍पष्‍ट है कि, टेंडर बुलाए जाने के पहले ही महापौर के इशारे पर चहेते ठेकेदार को काम सौंप दिया जाता है और इसमें लाखों-करोड़ों का भ्रष्‍टाचार अब तक होता रहा है। महादेव के त्रिशुल जैसी सनातन से जुड़ी धार्मिक भावनाओं की आड़ में भी महापौर की कुनीति और भ्रष्‍टाचार ने सीमाएं लांघ दी हैं। वे पाप की भागीदार हैं। महादेव के त्रिशुल को लेकर भी नेता प्रतिपक्ष ने गंभीर सवाल उठाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि, बताया गया था कि, त्रिशुल कांस्‍य धातु से बनाया जाएगा। लेकिन इसके विपरित इसके निर्माण में लोहा, सीमेंट का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। यह मापदंड के अनुरुप नहीं है। यह भी स्‍पष्‍ट है कि इससे त्रिशुल का वजन बढ़ाकर और कांस्‍य का निर्माण न कर भ्रष्‍टाचार को अंजाम दिए जाने की तैयारी है। हमारी मांग है कि, निर्माणाधीन त्रिशुल की खरीदी न कर कांस्‍य धातु के त्रिशुल का नया निर्माण करवाया जाए। इससे पहले इसके लिए निविदा मंगाई जाए और वैधानिक तरीके से निर्माण कार्य स्‍वीकृत किया जाए। महादेव से जुड़ी धार्मिक भावनाओं की आड़ में भ्रष्‍टाचार करने वालों को दंड त किया जाना चाहिए।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त