![kalicharan in Raipur](https://topchand.com/wp-content/uploads/2024/01/kalicharan-in-Raipur.jpg)
तोपचंद, रायपुर। महाराष्ट्र के संत कालीचरण रायपुर पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने विश्व हिंदू परिषद कार्यालय मंे मीडिया के सामने कई विषयों पर बात की। उन्होंने शंकराचार्यों और अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयान दिया है। इसके साथ ही नाथूराम गोडसे का समर्थन करते हुए विवादित बयान दिया है। ़
शंकराचार्यों पर कसा तंज
शंकराचार्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जा रहे वाले सवाल पर कालीचरण ने कहा, जो राजा राम मंदिर वापस कर रहा है वही सच्चा सनातनी है। जो विघ्न डाल रहे हैं वो असातनी हैं। ये हमारा मत है।
![](https://topchand.com/wp-content/uploads/2024/01/image-373.png)
कांग्रेस को बताया राक्षस
कांग्रेस के अयोध्या न जाने सवाल पर कालीचरण ने कहा कि, कांग्रेस राक्षसी प्रवृत्ति की है। भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावें। जिन्होंने राम का ही विरोध कर दिया वो राक्षस हैं। ये लोग कैसे जाएंगे क्योंकि भगवान राम के पास हनुमान है। इसलिए वहां भूत पिशाच नहीं जाएंगे।
राजीव गांधी और राम मंदिर लेकर कालीचरण ने कहा कि, राजीव गांधी ने ताला खुलवाया था, तो मंदिर क्यों नहीं बनवा सके? जल्दी न्याय चाहिए तो राजा को दबाव बनाने की जरुरत है। अगर जल्दी मंदिर चाहिए था तो राजीव गांधी ने क्यों मंदिर बनाने के लिए प्रेशर नहीं डाला।
![](https://topchand.com/wp-content/uploads/2024/01/image-374.png)
कालीचरण ने कहा कि रायपुर में 20 जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी। वहीँ नाथूराम गोडसे के समर्थन में कहा कि, नाथूराम गोडसे को कोटि-कोटि नमस्कार है। रघुपति राघव राजा राम, देश बचा गए नाथूराम।
विवादों से घिरे हुए है कालीचरण
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर कालीचरण महाराज छत्तीसगढ़ पुलिस के हाथों गिरफ्तार भी हो चुके हैं. अब रायपुर में एक बार फिर कालीचरण महाराज के बयान से सियासी बवाल मच गया है.
![](https://topchand.com/wp-content/uploads/2024/01/image-375.png)
कांग्रेस ने किया पलटवार
संत कालीचरण के बयानों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है और कालीचरण को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, कालीचरण उद्दंड किस्म का एक व्यक्ति है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने और नाथूराम गोड़से का महिमामंडन करने वाले कालीचरण को भाजपा सरकार को तत्काल गिरफ्तार करनी चाहिए। यदि यह व्यक्ति सरेआम घूम रहा है, उसे मंच दिया जा रहा है यह देश और प्रदेश का दुर्भाग्य है। भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह नाथूराम के साथ खड़ी है या फिर कालीचरण के साथ खड़ी है या महात्मा गांधी के साथ खड़ी है। कालीचरण एक दुष्ट प्राणी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें