CG CRIME : नौकरानी बनकर घर में डाला डांका, 3 लुटेरी लड़कियों ने की 8 लाख की लूट, मालकिन को बंधक बनाकर ऐसे दिया वारदात को अंजाम…

रायगढ़, तोपचंद। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तीन लुटेरी लड़कियों ने एक घर में डांका डालकर वहां से लाखों का सामान और कैश लेकर फरार हो गई। एक लड़की नौकरानी बनकर घर पहुंची। बाकी दो सहेलियों ने मालकिन को बंधक बनाने में मदद की। और वहां से पैसे और जेवरात लूट कर भाग निकली।

3 दिन पहले नौकरानी बनकर पहुंची

जानकारी के अनुसार, सूर्या विहार कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार के घर ये घटना हुई। यहां दो दिन पहले ही एक लड़की घर काम मांगने आई थी। पत्नी शालिनी ने उसे रख लिया था। जिसके बाद घर में घुसते ही लड़की ने घटना की साजिश रच ली। उसने अपने साथ दो सहेलियों को मिलाया। और तीनों ने प्लानिंग के साथ घर को लूटा।

अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी

तीनों लड़कियों ने मालकिन को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद तीनों घर से कैश और करीब 8 लाख रुपए के जेवर लूटकर भाग निकलीं। इनकी भागने की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसमें तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से लड़कियां नकाब पहनकर बड़े से प्लानिंग के साथ अंदर आई थी।

भागने से पहले पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक नेहा शर्मा, राखी चौहान और ममता महंत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। रायगढ़ की चक्रधर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तीनों लड़कियों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के पास से 50 हजार रुपए कैश और 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात समेत 8 लाख का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि इनका लूट के बाद लॉज में रुककर अगली ट्रेन से ओडिशा भागने की फ़िराक में थी, इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त