रायपुर का गढ़कलेवा और भी बनेगा आकर्षकः मंत्री रामविचार नेताम ने दिए ये निर्देश

तोपचंद, रायपुर। Raipur Garhkaleva: छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए मशहूर राजधानी का गढ़कलेवा अब और अधिक आकर्षक और सुविधायुक्त बनेगा। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम गढ़कलेवा पहुुंचकर जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही अन्य प्रदेशों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

छत्तीसगढ़ी खान-पान से उन्हें परिचित कराने के लिए यहां और सुविधाएं बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा परिसर में साफ-सफाई के साथ-साथ आकर्षक कलाकृतियों से सजावट की जाए।

Read More: स्वास्थ्यकर्मी की पिटाई और हत्याः CMO समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

चिला, फरा लड्डू और ठेठरी का लिया आनंद

आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गढ़कलेवा में आम नागरिकों, युवाओं और प्रबुद्धजनों के साथ चिला, फरा, लाई के लड्डू, ठेठरी, खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। मंत्री नेताम ने अलग-अलग स्टालों में जाकर तैयार हो रहे व्यंजनों की जानकारी ली। उन्होंने गढ़कलेवा के प्रबंधकों सहित कर्मचारियों, दीदियों से चर्चा कर यहां बिक्री होने वाले व्यंजनों के बारे पूछा। उन्होंने गढ़कलेवा को आकर्षक बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

दोना-पत्तल का होगा उपयोग

मंत्री नेताम ने गढ़कलेवा संचालित कर रहे स्व-सहायता समूह के प्रबंधकों से कहा कि नाश्ता और खाना में दोना-पत्तल का इस्तेमाल किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने गढ़कलेवा परिसर में ऐतिहासिक कलाकृतियों को स्थापित कर गढ़कलेवा को और खुबसूरत बनाने पर जोर दिया। इस दौरान परिसर स्थित छत्तीसगढ़ पर्यटन सूचना केन्द्र के पर्यटन अधिकारी दिनेश जांगड़े ने मंत्री नेताम को जुट बेग भेंट किया। इस मौके पर आदिम जाति और संस्कृति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त