जांजगीर-चाम्पा के नए कलेक्टर आकाश छिकारा ने संभाला कार्यभार

@बिट्टू शर्मा

तोपचंद, जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2017 बैच के अधिकारी आकाश छिकारा इससे पूर्व गरियाबंद जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने नव नियुक्त कलेक्टर का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता के साथ समाज के हर वर्ग के कार्यों को करना है और जो हमें अवसर प्राप्त हुआ है उसके अनुसार दायित्वों का निर्वहन समय सीमा के भीतर करना है।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, इस जिले से सबसे ज्यादा केस आये सामने, इतनी हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपना परिचय देते हुए सभी का परिचय भी लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त