Janjgir: नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ लाया अविश्वास प्रस्ताव, लगाए गंभीर आरोप

@बिट्टू शर्मा

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद नगर पालिका में बैठे अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को बदलने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। सबसे पहले इसकी चर्चा रायपुर में हुई थी और यह काफी चर्चा का विषय बन गया था हालांकि यहां अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया गया।

अब ताजा मामला जांजगीर चांपा जिले से सामने आया है। यहां नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने एक दूसरेे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। बता दंे कि, जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के साथ 14 पार्षद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जमा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने बीजेपी के नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया।

Read More: CG में कई साल से नियमितीकरण की मांग: पधिकारियों ने मुख्यमंत्री से कहा- बंधुआ मजदूर से बदतर स्थिति हो गई है

बीजेपी के पार्षद सहित उपाध्यक्ष ने भी अध्यक्ष भगवान दास गड़ेवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने भी उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रत्यारोप करने लगे। आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी मीटिंग में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं और अवैध प्लाटिंग भी करते हैं।

अब दोनों पार्टी के पार्षदों ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया है। देखना होगा कि क्या अध्यक्ष उपाध्यक्ष अपनी अपनी कुर्सी बचा पाते है या नहीं.

बता दें कि, यहाँ भाजपा के 11 पार्षद है और कांग्रेस के भी 11 पार्षद है. जबकि 3 निर्दलीय पार्षद है.

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त