‘नन्हें कदमों की ऊंची छलांग’ : मुख्यमंत्री साय ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद बच्चों को खूब सराहा, आगे बढ़ने का दिया प्रोत्साहन

रायपुर, तोपचंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर बच्चों के स्नेह पूर्वक बात करते हुए उनके साहसिक भरे प्रतिभा प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की और इसे नन्हें कदमों की एक ऊंची उड़ान भरना बताया।

मुख्यमंत्री साय ने वनांचल के इन बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मलखम्ब जैसे कठिन विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने इसी तरह सतत आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।

इस दौरान बच्चों ने खुशी-खुशी बताया कि अक्टूबर 2023 में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट‘ सीजन में देश के लगभग 200 टीमों को पछाड़कर उनकी टीम विजय प्राप्त कर चुकी है और आगामी समय में अमेरिकाज गॉट टैलेंट, बिट्रेन गॉट टैलेंट, जर्मन गॉट टैलेंट एवं कनाडियन गॉट टैलेंट आदि प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की संभावना है। इसकी तैयारी नियमित तौर पर की जा रही है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

मलखम्ब के हुनरमंद खिलाड़ी बच्चों ने बताया कि इंडिया गॉट टैलेंट‘ में देश के कला जगत के प्रतिष्ठित लोगों के सामने अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर मिला और उन्होंने भी मलखम्ब जैसे कठिन विधा के बारे में जाना और हमारी टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के साथ ही खूब सराहना की।

अबूझमाड़ मलखम्ब अकादमी नारायणपुर के हाई स्कूल खेल मैदान में 2017 से स्थापित एवं संचालित है। इसमें नारायणपुर जिले के सुदूर वन क्षेत्रों के गरीब आदिवासी बच्चे मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेते हैं। वर्तमान अवधि में यहाँ प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थी नारायणपुर के विभिन्न स्कूल/आश्रमों में अध्ययनरत है, जो पार्ट-टाईम अकादमी आकर मलखम्ब खेल का प्रशिक्षण लेकर प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अद्यतन स्थिति में कुल 412 मेडल प्राप्त कर न केवल जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

Archi jain

My name is Archi Jain . Presently I am working in Topchand. com, here I am posted as copy editor and anchor. Before this I worked in Swadesh channel. I have completed my studies from KTUJM university .

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त