हसदेव में पेड़ों की कटाईः कांग्रेस ने 9 सदस्यों की बनाई जांच समिति, पार्टी को देंगे रिपोर्ट…

तोपचंद, रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल में लगातार पेड़ों की कटाई का मामला गरमाता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा इस मामले को लेकर आमने-सामने है। एक ओर इस मामले को लेकर भाजपा सरकार कांग्रेस की पूर्व सरकार को दोषी ठहरा रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरने में लगी हुई है।

बता दें कि, हसदेव में कोयला खदान के लिए पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीण लगातार इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे है यहां तक की पेड़ों की कटाई को रोकने अपनी भी दांव पर लगाने तैयार है। हसदेव क्षेत्र में पेड़ों की कटाई मामले में कांग्रेस ने 9 सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

Read More: 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार: स्कार्पियो से कर रहे थे तस्करी, 11 लाख का सामान जब्त

समिति में ये नेता शामिल

इस समिति में पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम को संयोजक बनाया गया है। वहीं समिति में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, गुलाब कमरो, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, भानुप्रताप सिंह और भगवती राजवाड़े शामिल हैं. यह कमेटी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और जांच कर पीसीसी अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेगी।

Contact

Snehil Saraf
Head Editor
Topchand.com
Contact : +91 9301236424
Email: topchandnews@gmail.com

ADVT

Press ESC to close

Poonam Pandey ने डीप नेक ब्रालेट पहन धड़काया यूजर्स का दिल लक्षद्वीप में समंदर में उतरे PM मोदी, देखें तस्वीरें भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa का बिकनी अवतार देख सब रह गए दंग Amy Aela ने बिकनी में बीच किनारे बिखेरा हुशन का जलवा, लोग हुए दीवाने 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति और क्या है शुभ मुहूर्त