
रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में नए साल के स्वागत में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाओं का असर 5 राज्यों में दिखेगा। जिसमें से एक छत्तीसगढ़ भी शामिल है। जिसके चलते 31 से लेकर 2 जनवरी तक कभी भी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें तो 1 जनवरी को सरगुजा और बस्तर संभाग में बादल छाए रहेंगे । कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 31 दिसंबर, 2023 से 2 जनवरी, 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्व से आने वाली हवाओं में नमी ज्यादा होने के कारण दो दिनों बाद रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
प्रदेश में शुक्रवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें