
@नितिन खोब्रागढे
तोपचंद, राजनांदगांव। लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति के प्रति जागरूक करने और गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ भारत के लिए एक रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से एक युवक ने तिरंगा लेकर उल्टी चाल की पदयात्रा शुरू की है।
युवक का नाम मेहुल लखानी है। पीछे की ओर चलते हुए आज यह युवक राजनंदगांव पहुंचा है। पीठ पर एक बैग के सहारे भारत राष्ट्रीय ध्वज लगाएं पीछे की ओर चलता हुआ यह युवक मेहुल लखानी भारत की संस्कृति, प्रकृति और गौरवशाली इतिहास का बखान करने भारत भ्रमण पर निकला हुआ है। उसने अपनी यात्रा मां बमलेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ से प्रारंभ की है। युवक आज पीछे की ओर चलता हुआ डोंगरगढ़ से राजनांदगांव पहुंचा।
क्यों की इस यात्रा की शुरुआत
मेहुल लखानी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में विद्या भारती का पूर्व आचार्य रह चुका है। 91 वर्ष पहले अमेरिका के एक व्यक्ति द्वारा इसी तरह अपने पीछे की दिशा में चलते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था, इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने और भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर उसने अपनी इस यात्रा की शुरुआत की है। पीछे की ओर चलते हुए भारत के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की इच्छा रखने वाले मेहुल लखानी को मेहुल भारत यात्री के नाम से भी जाना जाता है।
डोंगरगढ़ से यात्रा की शुरुआत
इससे पहले मेहुल ने भारत की संस्कृति, प्रकृति और इतिहास को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश से यात्रा शुरू करते हुए भूटान और नेपाल साइकिल से 46000 किलोमीटर की यात्रा 27 महीने में तय की थी, तो वहीं अब अपनी इस पीछे की ओर चलने की अनोखी यात्रा को लेकर वह एक बार फिर भारत भ्रमण के लिए निकले हैं। डोंगरगढ़ से अपनी यात्रा शुरू करते हुए वह राजनांदगांव, दुर्ग ,भिलाई होते हुए रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का प्रयास करेंगे और इसके बाद अयोध्या और अन्य राज्यों से होते हुए अपनी इस यात्रा को वह पूरा करेंगे।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें