
रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ में चल रहे शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा में पड़ रही है। यहां रात का पारा 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। आज रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे अधिकतकम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
प्रदेश में हवा की दिशा उत्तर पश्चिम और उत्तर पूर्व है। सर्द हवाओं के कारण भी ठंड में इजाफा हुआ है। ग्रामीण और आउटर क्षेत्रों के साथ ही शहरी क्षेत्रों में भी ठंड का असर ज्यादा है। लेकिन गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान लगभग डेढ़ डिग्री तक बढ़ गया है। शुक्रवार को रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें