![](https://topchand.com/wp-content/uploads/2023/12/image-542.png)
रायपुर, तोपचंद। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में हुआ। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के नौ नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साय के मंत्रिमंडल में एक नाम कुर्मी समाज से आने वाले बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा का भी है। लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले टंकराम वर्मा भागवत कथा और रामायण पाठ करवाने के लिए अपने क्षेत्र में जाने जाते हैं।
वर्मा कभी छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दौरान मंत्रियों और सांसदों के पीए के रूप में काम करते थे। इसके साथ ही वह भाजपा की विचारधारा से बेहद ही प्रभावी थे। जिस कारण वर्मा साल 2018 में कांग्रेस सरकार आने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।
टंकराम वर्मा का राजनीतिक सफर
टंकराम वर्मा के राजनीतिक सफर की अगर बात करें तो वह बेहद ही संघर्ष भरा रहा है। टंकराम वर्मा शासकीय शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति पर आने के बाद वह भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के निज सहायक के रूप में उन्होंने काम किया है। रमेश बैस जब सांसद थे, केंद्रीय मंत्री थे तब भी टंकराम उनके लिए काम करते थे। इसके बाद वह छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री रहे केदार कश्यप के पास पीए के रूप में काम किया।
इसके सांथ ही बेमेतरा जिले से आने वाले उन दिनों भाजपा सरकार में मंत्री दयालदास बघेल के पास भी पीए रहे हैं। इस तरह टंकराम वर्मा छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं के साथ उन्होंने काम किया है। यहां से वह भाजपा में करीबी होते गए और अंत में सरकारी नौकरी छोड़ भाजपा के कार्यकर्ता बन गए। जिसके बाद भाजपा ने वर्मा को सीधे बालौदाबाजार जिले का भाजपा अध्यक्ष बना दिया। वर्मा को जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद साल 2023 के चुनाव में विधानसभा का टिकट मिला और वह पहली बार विधायक बने। टंकराम वर्मा पहली बार बालौदा बाजार जिले से मंत्री बनने वाले पहले विधायक होंगे।
पहली बार विधायक बने टंकराम वर्मा
बीजेपी के टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी को 14746 मतों से हराया था। इस जीत के साथ टंकराम वर्मा पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। अब भाजपा सरकार में उन्हे मंत्रिमंडल में जगह दे दी है।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें