रायपुर, तोपचंद। Cabinet Minister Shyam Bihari Jaiswal : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में हुआ। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के नौ नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साय कैबिनेट में मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली है।
विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में जगह मिली है। जनपद सदस्य के रूप में राजनीति की शुरूआत करने वाले श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने हैं।
श्याम बिहारी जायसवाल का राजनीतिक सफर
श्याम बिहारी जायसवाल ने एमएससी रसायन शास्त्र विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा हासिल की है। पेशे से उनका व्यवसाय राईस मिलर हैं। श्याम बिहारी जायसवाल 2010 से 2013 तक उपाध्यक्ष जनपद पंचायत व सदस्य जिला पंचायत रहें। 2013 में पहली बार मनेंद्रगढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गुलाब सिंह को चुनाव हराया था। उन्हें 32613 वोट मिले थे। जबकि गुलाब सिंह को 28435 वोट मिले थे। 2014-15 में वे सभापति पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति, सदस्य सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें हैं।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा में कुल 100654 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा के प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल को 48503 वोट मिले। कांग्रेस के रमेश सिंह को 36623 वोट मिले तीसरा स्थान गोंगपा से शेख इस्माइल का रहा उन्हें 10411 वोट मिले। नोट को 1308 कुल मिले इस विधानसभा में कुल 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
इस बार उन्होंने एमसीबी के मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के डा विनय जायसवाल को पराजित कर पिछली हार का बदला भी लिया है। अविभाजित कोरिया जिले में भाजपा के बड़े चेहरे के रूप में स्थापित श्याम बिहारी जायसवाल विपक्ष के समय भी पांच वर्षों तक भाजपा संगठन से जुड़कर कार्य करते रहे।
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें