रायपुर, तोपचंद। Cabinet Minister Laxmi Rajwade : छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज सुबह 11.45 बजे राजभवन में हुआ। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राज्य के नौ नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साय कैबिनेट में एकलौती महिला मंत्री बनीं लक्ष्मी राजवाड़े। लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव विधानसभा से विधायक हैं। जनपद सदस्य के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाली लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक बनीं और पहली बार में ही मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिल गया।
लक्ष्मी राजवाड़े का सियासी सफर
सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। इसके साथ ही पहली बार में ही उन्हें साय कैबिनेट में जगह मिल गई। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम वीरपुर की लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुई थी। पिछले पंचायत चुनाव में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी जीता था।
वर्तमान में जिला पंचायत सूरजपुर के सदस्य के अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर की जिला अध्यक्ष भी है। भाजपा संगठन में आरंभ से ही सक्रिय लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने पहले ही चुनाव में कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को 43 हजार से अधिक मतों से पराजित किया है।
लक्ष्मी राजवाड़े वर्ष 2011 कोषाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर, वर्ष 2015 जनपद सदस्य, सूरजपुर, वर्ष 2020 जिला पंचायत सदस्य, सूरजपुर वर्ष 2021 से भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, सूरजपुर रहने के बाद अब वे 2023 में पहले उन्हें पार्टी ने प्रत्याशी बनाया अब विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है
- Chhattisgarh की सभी ख़बरों से रहे टनाटन
- Crime की दुनिया की हर छोटी से छोटी खबर की पड़ताल
- जाने आपके जिले का हाल एक क्लिक में
- Politics और Inside Stories से जुडी हर खबर मिलेगी यहां
- Lifestyle की ख़बरें जो आपके जीवन में आएगी काम, सिर्फ आपसे एक क्लिक दूर
- Entertainment की गलियों में क्या है नई गॉसिप फिल्मों से लेकर TV की दुनिया का हाल
- कहा है नौकरी और कहा कर सकते है अप्लाई, ये है जॉब की दुनिया का ओने स्टॉप शॉप
- Topchand.com के विधानसभा 2023 चुनाव के सर्वे से जुडने के लिए यहां क्लिक करें